अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में ‘लोहरदगा’ की धमक, झारखंड के लाल विजय ने बनाई अपनी खास पहचान

जिले के किस्को प्रखंड के हेंसापीढ़ी गांव निवासी लाल विजय शाहदेव ने 2015 में अपनी फिल्म द साइलेंट स्टेचू को कांस अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल तक ले जा कर सभी को चौंका दिया था। इसके बाद से ही वे फिल्म निर्देशन के क्षेत्र में उतरने की बात कह रहे थे। लाल विजय शाहदेव ने ‘मनु का सरेंडर’ नाम से फिल्म का निर्माण झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में किया। जिसे बाद में बदलकर ‘लोहरदगा’ कर दिया गया।
इस फिल्म में लोहरदगा के कई कलाकारों ने भी काम किया है। संजय मिश्रा अखिलेश्वर मिश्रा सहित कई जाने माने अभिनेताओं ने इस फिल्म में अपना जलवा बिखेरा है। लोग फिल्म फेस्टिवल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं