फर्जी सरेंडर पर बनी फिल्‍म से होगा फेस्टिवल का आगाज

लोहरदगा। फर्जी सरेंडर पर बनी फिल्‍म से पहला इंटरनेशनल झारखंड फिल्म फेस्टिवल का आगाज होगा। इस फिल्‍म का नाम है ‘लोहरदगा’। यह पूर्ण रूप से झारखंड में निर्मित है। इसका शुरुआती नाम ‘मनु का सरेंडर’ था। फिल्‍म फेस्टिवल का शुभारंभ 25 मई को ‘लोहरदगा’ फिल्म से ही होगी। फ़िल्म के निर्देशक लाल विजय शाहदेव ने कहते हैं कि ये गर्व की बात है। इस फिल्म में झारखंड के 100 से भी ज़्यादा कलाकारों ने अभिनय किया है। इससे झारखंड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हो रही है। click here