रांची। झारखंड में निर्मित फिल्म लोहरदगा का पहला प्रदर्शन 25 मई को इंटरनेशनल झारखंड फिल्म फेस्टिवल में होगा। इस फिल्म में झारखंड के 100 से ज्यादा कलाकारों ने अभिनय किया है। फिल्म में मुख्य रूप से संजय मिश्रा, विजय राज, अखिलेन्द्र मिश्रा, रवि झांकल, प्रिया अम्बष्ठ और सर्वदमन ने अभिनय किया है।
इस फिल्म में झारखंड के लोहरदगा और आसपास की घटनाओं को दिखाया गया है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को भी दर्शाया गया है। बुधवार को प्रेस क्लब में संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म के बारे में बताया।