रांची (रां.ए.सं.) : मुख्यमंत्री रघुवर दास से गुरुवार को फिल्म निर्माता-निर्देशक लाल विजय शाहदेव ने प्रोजेक्ट भवन में मुलाकात की। उनके साथ प्रतुल शाहदेव व सुनील शाहदेव भी थे। मुलाकात के क्रम में मुख्यमंत्री ने उन्हें झारखंड की परंपरा और संस्कृति को बढ़ावा देनेवाली फिल्म व सीरियल बनाने का सुझाव दिया। लाल विजय शाहदेव ने झारखंड की फिल्म पॉलिसी की काफी तारीफ की। उन्होंने कहा कि वे झारखंड में व्याप्त नक्सल समस्या पर आधारित एक फिल्म भी अक्टूबर से शुरू करने जा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को कांस फिल्म फेस्टिबल के दौरान प्रदर्शित अपनी फिल्म ‘द साइलेंट स्टैचू’ के बारे में बताया। लोहरदगा के रहनेवाले श्री शाहदेव का एक सीरियल बेटा भाग्य से, बिटिया सौभाग्य से का प्रसारण दूरदर्शन पर भी हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की झलक इसमें है।
For complete details click here.